Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए बाबा केदार के दर्शन
  • रुद्रप्रयाग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए बाबा केदार के दर्शन

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचीं जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सपरिवार मंदिर के गर्भ गृह में रुद्राभिषेक पूजा की और दो, प्रदेश एवं जन कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान धाम पहुंचने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने उनका स्वागत किया। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रातः 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचीं। जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। हेलीपैड से सीधे मंदिर परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की। विधायक ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। जबकि मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट स्वरूप प्रदान की। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान केदारनाथ के दर्शन से आत्मिक शांति प्राप्त होती है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है। उन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा और सेवाओं के प्रबंधन को अत्यंत उत्कृष्ट बताया। इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद सेमवाल, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण सहित पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर ट्रेडिंग कराई, साइबर ठग ने 40.46 लाख की चपत लगाई
Next: शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.