Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए
  • राष्ट्रीय

शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

अहमदनगर (आरएनएस)। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी के विश्व प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है, जिसे वहां का कर्मचारी अंजाम दे रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी के कर्मचारी ने दक्षिणा हुंडी (दान पात्र) से पैसे गिनते समय नकदी चुराई थी, जिसे सीसीटीवी में पकड़ा गया।
आरोपी कर्मचारी बालासाहेब नारायण गोंडकर हैं, जिनको ट्रस्ट से निकाल दिया गया है और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नकदी गिनने वाले विभाग के कर्मचारियों ने पिछले दिनों आरोपी कर्मचारी गोंडकर की कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं, जिसके बाद जांच शुरू की गई।
पिछले महीने की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो 4 अप्रैल, 8 अप्रैल और 11 अप्रैल को गोंडकर काफी चालाकी से 500 रुपये के नोटों को बंडल को छिपाते हुए दिखा।
गोंडकर नोट के बंडल को अपनी जांघ के नीचे, कपड़ों में और नोट गिनने वाली मशीन में छिपाता था।
शिरडी में साईं बाबा के दर्शन के बाद भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार वहां मंदिर और परिसर में रखे अन्य दान पात्रों में दान देते हैं, जिसकी गिनती सप्ताह में 2 बार मंगलवार और शुक्रवार को होती है।
पैसों की गिनती के लिए शिरडी संस्थान के कई विभागों के कर्मचारियों को लगाया जाता है। इन पैसों का उपयोग शिरडी के विकास कार्य, अस्पताल और भक्तों की सुविधा के लिए उपयोग में लाया जाता है।
यह पहली बार नहीं है, जब शिरडी में दान पात्र के पैसे किसी कर्मचारी ने चुराए हों, इससे पहले भी एक कर्मचारी ने यह हरकत की थी, जिसके बाद कई कठोर निर्णय लिए गए थे।
शिरडी में दान पात्र के पैसे गिनने वाले कर्मचारियों को विशेष कपड़े दिए जाते हैं, जिसमें जेब नहीं होती है और उनकी सुरक्षा कर्मियों द्वारा जांच होती है।
बता दें कि शिरडी में हर साल 400 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा आता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए बाबा केदार के दर्शन
Next: ऑपरेशन सिंदूर के बाद 2,000 से अधिक अवैध प्रवासी बांग्लादेश वापस भेजे गए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.