Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विश्वविद्यालय और जेडएसआई कोलकाता के बीच हुआ समझौता ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय और जेडएसआई कोलकाता के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, कोलकाता के बीच शोध एवं शैक्षिक गतिविधियों को लेकर एमओयू हस्ताक्षर हो गए हैं। एमओयू में विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने हस्ताक्षर किये और जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की पहली निदेशक डॉ धृति बनर्जी ने किए। इस समझौता ज्ञापन में विश्वविद्यालय की ओर से वित्त अधिकारी अमित त्रिपाठी और जेडएसआई की ओर से डॉ गुरुपद मंडल (कार्यालय प्रमुख, कोलकाता) ने गवाह रूप में हस्ताक्षर किए। एमओयू के हस्ताक्षर होने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुप्रतीक्षित एमओयू है। इसके होने से हमारे विद्यार्थी जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया,कोलकाता के ईटानगर, जोधपुर, उड़ीसा, हैदराबाद, पटना, सोलन, चेन्नई, देहरादून, शिलौंग, पुणे, कलकत्ता, कालीकट आदि स्थित 16 संस्थानों/केंद्रों पर जाकर जंतु विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर शोध कर सकते हैं। हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। हमारे विद्यार्थियों, शोधछात्रों, प्राध्यापकों को जंतु विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों से परिचय प्राप्त होगा। एमओयू होने से पीएचडी कर रहे विद्यार्थियों का शोध निर्देशक मिलेंगे और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का लाभ मिलेगा। जंतुविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार ने कहा जंतु विज्ञान के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ-साथ एमओयू हस्ताक्षर होने से विभाग और विषय के सभी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थी प्रदेश में जंतुविज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान कर नए जीवों एवं कीटों को प्रकाश में लाएंगे, शोध में गुणवत्ता आएगी। विद्यार्थियों द्वारा खोजे गए कीटों को जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के म्यूज़ियम में संरक्षित हो पाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चालदा महासू महाराज की एक पालकी बनाने में नहीं बनी सहमति
Next: पर्यटन विभाग की परिसंपत्तियों के संचालन एवं उनके रखरखाव को लेकर हुई बैठक

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.