Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • पौड़ी

ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/05/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने मनी वैरिफिकेशन के नाम पर 1 लाख 15 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि बीते 28 नवम्बर 2024 को सुदामा प्रसाद निवासी श्रीकोट ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि लॉन्ड्रिंग और वैरिफिकेशन के नाम पर झांसा देकर 1 लाख 15 हजार 244 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने कोतवाली श्रीनगर में मामला पंजीकृत किया। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को तलाश के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने संदिग्ध बैक खातों, बैंक डिटेल व मोबाइल लोकेशन, सीडीआर के सम्बन्ध में जानकारी जुटाते हुए दीपक निवासी-अजीतनगर फालन्सर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी को पुलिस ने लगातार मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस करने व कुशल पतारसी-सुरागरसी कर आरोपी सरीफ मण्डल (26) पुत्र मिजानूर रहमान, निवासी- मध्यपारा गांव बदुरिया, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक संजय पुण्डीर, मुख्य आरक्षी सुनील असवाल शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर के ऊपर गिरा पेड़, तीन लोग बाल-बाल बचे
Next: कार खाई में गिरी; एक की मौत, पांच घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.