Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में घरों में घुसा बारिश का पानी और मलबा
  • टिहरी

टिहरी में घरों में घुसा बारिश का पानी और मलबा

RNS INDIA NEWS 28/05/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। मंगलवार तड़के हुई तेज बारिश से ड्रेनेज फेल हो जाने के कारण नई टिहरी की मौलधार वाल्मिकी बस्ती में 29 सफाई कर्मियों के घरों में पानी और मलबा घुस गया। प्रभावितों का घरों में रखा काफी सामान खराब हो गया। पांच परिवारों को अन्य की अपेक्षा ज्यादा नुकसान पहुंचा है। एसडीएम संदीप कुमार ने सुबह के वक्त मौका मुआयना किया। सर्वाधिक रूप से प्रभावित पांच परिवारों को राहत केंद्र में शिफ्ट किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के यकायक तेज बारिश हुई, जो लगभग दो घंटे तक चली। बारिश का तेज पानी ड्रेनेज फेल हो जाने के कारण सीधे मोलधार वाल्मिकी बस्ती में रह रहे 29 सफाई कर्मियों के घरों में घुसा। जिससे तड़के सुबह से सफाई कर्मी खासे परेशान रहे। सफाई कर्मियों का कहना है कुछ घरों के अंदर लगभग 6 फीट तक पानी भर गया। जिससे घरों में रखा काफी सामान खराब हुआ है। घरों रखी राशन को भी नुकसान पहुंचा है। सुबह होने पर सफाई कर्मियों ने अपना सामान घरों से बाहर निकाला है। नुकसान होने से सफाईकर्मी खासे परेशान नजर आये। जिसे देखते हुए सर्वाधिक प्रभावित बबलू, शिवचरण, राजू, सुनील व रिंकू के परिवारों को स्थानीय प्रशासन राहत केंद्र में शिफ्ट करने का काम कर रहा है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन ने सभी प्रभावित 29 परिवारों को अहेतुक राशि का वितरण करते हुए राशन कीट भी प्रदान की है। तहसीलदार मौहम्मद शादाब ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों की देखरेख की जा रही है। प्रभावितों को सुबह का नाश्ता करवाने के बाद उनके लिए निकटस्थ बारातघर में खाने की व्यवस्था भी की गई है। केंद्रीय विद्यालय का पुश्ता ढहा, रामलीला भी प्रभावित तड़के हुई तेज बारिश से नव निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का एक पुश्ता ढहने से नुकसान हुआ है। इसके साथ ही गोशाला वाली सड़क पर मलबा आने से सड़क बदहाल हो गई है। जिस पर आवाजाही करने मे आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बौराड़ी स्टेडियम बारिश के पानी से लबालब भर गया। जिसके कारण यहां पर आयोजित हो रही रामलीला भी प्रभावित हो रही है। रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेंन्द्र नौडियाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान चन्द रमोला, मनोज राय, जशोदा नेगी उपाध्यक्ष, अमित पंत, गंगा भगत नेगी, नन्दू वाल्मिकी, वेशभूषण जोशी , कमल महर आदि का कहना है कि बौराड़ी स्टेडिमय में करोड़ों खर्च करने के बाद भी ड्रेनेज सिस्टम नहीं बनाया गया है। जिससे बौराड़ी स्टेडियम एक ही बारिश में तालाब में तब्दील हो गया है। प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समर कैंप में छात्र-छात्राओं को दी भारतीय भाषाओं की जानकारी
Next: सीएम धामी ने किया “अहिल्या स्मृति मैराथन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.