Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • समर कैंप में छात्र-छात्राओं को दी भारतीय भाषाओं की जानकारी
  • रुद्रप्रयाग

समर कैंप में छात्र-छात्राओं को दी भारतीय भाषाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  ऊखीमठ ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज रामपुर न्यालसू में उत्तराखंड सरकार के निर्देशों पर सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन शुरू हो गया। मंगलवार से शुरू हुए कैंप का समापन 2 जून को होगा। इसका उद्देश्य छात्रों में भारतीय भाषाओं को आत्मसात कराना और भारत की भाषा विविधता से समृद्ध ज्ञान परंपराओं को आत्मसात कराना है। मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें लोक नृत्य, श्लोक वाचन और सम्भाषण प्रमुख रहे। छात्रों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को एक नया आयाम दिया गया जिससे सभी लोग प्रभावित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत ने छात्रों को संस्कृत भाषा के प्रति प्रोत्साहित किया। कहा कि संस्कृत भाषा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसका महत्व हमारे जीवन में बहुत अधिक है। कार्यक्रम को कैंप के समन्वयक रोशन शाह ने भी संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को संस्कृत भाषा के महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। समर कैंप में कक्षा 9 से 12 तक के 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर उन्हें संस्कृत भाषा में वार्तालाप करना सिखाया जा रहा है जबकि संस्कृत भाषा वर्णमाला और लिपि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्रों को संस्कृत भाषा के विभिन्न पहलुओं के बारे में प्रशिक्षण दिया और उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया। बताया गया कि संस्कृत भाषा के शिक्षण में चार प्रमुख सौपान हैं। जिनमें श्रवण, भाषण, पठन और लेखन शामिल है। चारों सौपानों के माध्यम से छात्रों को संस्कृत भाषा के मूलभूत सिद्धांतों और व्याकरण के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसको लेकर शिक्षक एसपी ध्यानी प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीत रमोला ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सराहना की। बच्चों को कैम्प के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 28 मई
Next: टिहरी में घरों में घुसा बारिश का पानी और मलबा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.