Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों में बच्चों को पढ़ाई जाएगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विजयगाथा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों में बच्चों को पढ़ाई जाएगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विजयगाथा

RNS INDIA NEWS 20/05/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को इंटरमीडिएट स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है। इस वीरतापूर्ण सैन्य अभियान की कहानी अब छात्रों को पढ़ाई जाएगी, जिससे उनमें देशभक्ति की भावना मजबूत होगी। सेना के साहस और बलिदान को समझने का यह एक प्रेरणादायक कदम है, जो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ेगा।
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां के बच्चे भी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं। हम चाहते हैं कि मदरसे के बच्चे भी सेना के साहस और बलिदान की कहानियों से प्रेरणा लें। ऑपरेशन सिंदूर ऐसा ही एक उदाहरण है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में कुल 451 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं, जिनमें लगभग 50,000 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इन सभी संस्थानों में आने वाले समय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित एक अध्याय नए पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि पाठ्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ को शामिल करने के लिए विशेष पाठ्यक्रम समिति गठित की जाएगी। इस समिति में शिक्षाविद, सैन्य इतिहासकार और मदरसा शिक्षा विशेषज्ञ शामिल होंगे। समिति तय करेगी कि किस कक्षा में, किस प्रकार से और कितनी गहराई तक यह विषय पढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय राजनीतिक नहीं बल्कि शैक्षणिक और राष्ट्रवादी भावना से प्रेरित है। बच्चों को केवल धार्मिक शिक्षा नहीं, बल्कि देश के इतिहास, संस्कृति और समर्पण की भावना से भी अवगत कराना जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग की तत्परता से टली बड़ी वनाग्नि दुर्घटना, फायर लाइन बनाकर पाया नियंत्रण
Next: बेरहम मां ने तीन साल की मासूम को मार डाला, नदी में फेंक कर ले ली जान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.