Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ पहुंचे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष, पुर्ननिर्माण कार्यों को सराहा
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पहुंचे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष, पुर्ननिर्माण कार्यों को सराहा

RNS INDIA NEWS 20/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और आयोग के अन्य सदस्य मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर देशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। जबकि इसके बाद केदारपुरी में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि केदारनाथ में हो रहे विकास एवं पुनर्निर्माण के कार्य तेजी के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण तरीके से संपंन किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार और प्रशासन में जिस प्रकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा रहा है, वह प्रशंसनीय है।
पनगढ़िया ने कहा कि केदारनाथ धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हिमालय की गोद में स्थित एक अद्भुत प्राकृतिक और धार्मिक धरोहर है। उन्होंने धाम के आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य की भी प्रशंसा की। कहा कि क्षेत्र पर्यावरणीय संतुलन और आध्यात्मिक शांति का प्रमुख स्थल है। जो भी भक्त यहां आ रहे हैं वे धाम की मर्यादा और स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। आयोग के अन्य सदस्यों ने भी धाम में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। कहा कि देश के इस प्रमुख तीर्थस्थल को आपदा के बाद जिस रूप में संवारा गया है वह देश के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने 16वें वित्त आयोग के दल में शामिल सभी सदस्यों का केदारनाथ धाम में स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न, केदारनाथ धाम की प्रतिकृति एवं स्थानीय उत्पादों से बने हुए शॉल भेंट किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आउटसोर्स का विरोध कर निविदा निरस्त करने की मांग
Next: देवप्रयाग विस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण नाराज

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.