Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: नगर निगम की छापेमारी, 15 व्यापारियों से वसूला जुर्माना
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: नगर निगम की छापेमारी, 15 व्यापारियों से वसूला जुर्माना

RNS INDIA NEWS 20/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा मंगलवार को शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों लोहा शेर बाजार, चौक बाजार और लाला बाजार एलआरएस रोड में अतिक्रमण, गंदगी फैलाने, कूड़ा फेंकने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने इन क्षेत्रों में छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन कर रहे 15 व्यापारियों व दुकानदारों का चालान किया और मौके पर ₹6200 का नगद जुर्माना वसूला। इस अभियान में कर निरीक्षक धीरज कांडपाल, पवन पांडे, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मनोज मिश्रा, रमेश जोशी, अशोक और राम सिंह शामिल रहे। छापेमारी के दौरान निगम टीम ने व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि वे अतिक्रमण न करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और गंदगी फैलाने से बचें। साथ ही उन्हें डस्टबिन के प्रयोग और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को नगर निगम के कूड़ा वाहन में डालने के निर्देश भी दिए गए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता और शहरी व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा तस्करी के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार गिरफ्तार; चरस, गांजा और शराब बरामद
Next: महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित राष्ट्र की संकल्पना अधूरी: डॉ धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.