Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशा तस्करी के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार गिरफ्तार; चरस, गांजा और शराब बरामद
  • अल्मोड़ा

नशा तस्करी के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार गिरफ्तार; चरस, गांजा और शराब बरामद

RNS INDIA NEWS 20/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में नशा और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में पुलिस ने चरस, गांजा और भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बागेश्वर रोड पर नियमित चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक संख्या यूके06-यू-8398 को रोका गया। नंबर प्लेट दोषपूर्ण होने पर जब पुलिस ने वाहन सवार युवकों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। शक के आधार पर तलाशी लेने पर दोनों के बैगों से क्रमशः 1.361 किलोग्राम और 1.507 किलोग्राम, कुल 2.868 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रवेश सिंह चौहान (27 वर्ष) और दीपक सिंह चौहान (25 वर्ष) निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चरस को कपकोट बागेश्वर से बरेली ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। बरामद चरस की बाजार कीमत लगभग 5,73,600 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर लिया गया।
इसी क्रम में थाना सल्ट व एसओजी की संयुक्त टीम ने थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कठपतिया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान फोर्ड फिगो कार संख्या यूके04-यू-8020 को रोका। तलाशी के दौरान कार चालक आशीष मिश्रा के कब्जे से तीन बैगों में कुल 37.450 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी आशीष मिश्रा (33 वर्ष) निवासी सरवरखेड़ा, कुण्डा, उधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 9,36,250 रुपये आंकी गई है। उधर, थाना दन्या पुलिस ने थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में बीती रात थाना गेट के सामने चेकिंग के दौरान वैगनआर कार संख्या एचआर51-एस-6912 से 25 पेटियों में कुल 1200 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी विजय सिंह बानी (31 वर्ष) निवासी ग्राम कोट, थाना धौलछीना शराब को पनार क्षेत्र ले जा रहा था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। बरामद शराब की कीमत 2,34,000 रुपये बताई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पं. सुमित्रानंदन पंत की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
Next: अल्मोड़ा: नगर निगम की छापेमारी, 15 व्यापारियों से वसूला जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.