Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार
  • हरिद्वार

छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/05/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड के रुड़की के एक पीजी कॉलेज में कथित तौर पर 10 से ज्यादा छात्राओं से एक प्रोफेसर ने मौखिक परीक्षा के दौरान छेड़छाड़ की। गुरुवार को इसे लेकर कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। छात्राओं की सामूहिक तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में गुरुवार को फिजिक्स की मौखिक परीक्षा चल रही थी। इसके लिए राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला के प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी को यहां भेजा गया था।
आरोप है कि प्रोफेसर ने 10 से ज्यादा छात्राओं से छेड़छाड़ की। प्रोफेसर ने एक छात्रा के हाथ पर अपना नंबर तक लिख दिया। इससे गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा किया। भारी हंगामा के बीच से कैंपस में पहुंची पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया।
पीड़ित छात्राएं भी थाने पहुंच गईं और प्रोफेसर पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगीं। सूचना पर परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि छात्राओं की तहरीर के आधार पर 50 वर्षीय आरोपी प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिक्षकों पर रोक से संगठन में नाराजगी
वहीं, देहरादून विवि-कॉलेज के सेमिनार में इससे इतर विषयों के प्राध्यापक शामिल होने पर शासन की ओर से रोक लगाई गई है। इस बाबत बीती छह मई को उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से प्रदेश के सभी कुलपति को पत्र भेजा गया है। उधर, इस फैसले पर प्रादेशिक सहायता प्राप्त महाविद्यालय एसोसिएशन (पाका) ने कड़ा विरोध जताया है।
अध्यक्ष प्रो. एचएस रंधावा ने बताया, जीओ में कहा गया है कि सेमिनार सिर्फ शासन की अनुमति से ही किया जाएगा। प्रतिभागिता उस विषय के प्राध्यापकों तक सीमित होगी। शेष विषयों के प्राध्यापकों की भागीदारी को अमान्य माना जाएगा। ऐसे प्रतिभागियों को कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के लिए प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे। इस पर पाका ने आपत्ति दर्ज कराई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वारब समस्या समाधान को लेकर कांग्रेस करेगी जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव
Next: सीएम अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.