Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ढाई लाख से अधिक के गांजे के साथ मुरादाबाद का तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

ढाई लाख से अधिक के गांजे के साथ मुरादाबाद का तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के तहत सल्ट थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नसीम निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, भारी मात्रा में गांजा लेकर मुरादाबाद जा रहा था, जिसे सल्ट पुलिस ने यात्री प्रतीक्षालय कूपी बैण्ड तिराहा से धर दबोचा। गुरुवार को, अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में सल्ट थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम को उस समय सफलता मिली जब एक युवक लगेज बैग के साथ बस का इंतजार करता हुआ संदिग्ध नजर आया। पूछताछ करने पर युवक ने बैग में कपड़े होने की बात कही, लेकिन शक के आधार पर जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 11.325 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नसीम, उम्र 26 वर्ष, गांजे को सराईखेत से मुरादाबाद ले जा रहा था, जहां वह इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचकर ऊंचे दामों में मुनाफा कमाने की फिराक में था। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2,83,125 रुपये आंकी गई है। नसीम के खिलाफ सल्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सरोज कम्बोज, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, दीपक कुमार तथा कांस्टेबल विपिन कुमार और हेमन्त मनराल शामिल थे।

अल्मोड़ा जिले में इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 30 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 46 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 4.606 किलोग्राम चरस, 180.04 ग्राम स्मैक, 425.116 किलोग्राम गांजा और 1.140 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। कुल जब्त नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 78 लाख 40 हजार 700 रुपये है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवा पुस्तिका गायब, समाधान के लिए देवताओं की शरण: सोशल मीडिया पर पत्र वायरल
Next: क्वारब समस्या समाधान को लेकर कांग्रेस करेगी जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.