Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम ने हाईवे से मलबा हटाने के दिए सख्त निर्देश
  • टिहरी

डीएम ने हाईवे से मलबा हटाने के दिए सख्त निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/05/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित ने ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने चंबा से कंडीसौड़ तक हाईवे पर मलबा हटाने, सुरक्षा के इंतजाम करने और अन्य जरूरी निर्देश दिए। कहा कि एक सप्ताह के भीतर वह हाईवे का निरीक्षण कर कार्यों का अपडेट लेंगे। उन्होंने बीआरओ और संबंधित निर्माण कंपनियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान कोई व्यवधान न आए इसके लिए सभी जिम्मेदारी से कार्य करें। डीएम मयूर ने एनएच-34 के निरीक्षण के दौरान धारकोट, दिखोलगांव और बौर गांव के पास जगह-जगह गिरे मलबे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। कहा कि मलबे केवल डंपिंग जोन में ही डाला जाए। चंबा चौराहे से ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सड़क के गड्ढों को रात में भरने के निर्देश दिए गए। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि कई बार गड्ढ़ों के भरान का कार्य किया गया, लेकिन आसपास स्थित होटल व्यवसायियों द्वारा पानी सड़क पर गिराने के कारण यह स्थिति लगातार बन रही है। यात्रा रूट पर कई स्थानों पर गिरे पत्थरों के लिए लगातार सफाई करने के निर्देश भी डीएम ने दिए। उन्होंने कांडीखाल में सड़क चौड़ीकरण कार्य में आए मलबे को समय-समय पर हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को कार्य करने को कहा। वहीं डाबरी के क्षतिग्रस्त मार्ग का सही ट्रीटमेंट करने के लिए प्लान तैयार कर कार्य करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने आगामी बरसात के सीजन के मध्यनजर बुल्डोजर आदि की समुचित व्यवस्था पूर्व से ही करने के निर्देश बीआरओ को दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर कार्य प्रगति पर हो उन स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें, ताकि कोई भी व्यक्ति इससे प्रभावित न हो। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, बीआरओ के एई एसएस रावत मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइन बोर्ड हटाने को फिर गुस्साए सेमी-भैंसारी के लोग
Next: गुजरात के बेहोश यात्री को बेस के डॉक्टरों ने दिया उपचार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.