Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • साइन बोर्ड हटाने को फिर गुस्साए सेमी-भैंसारी के लोग
  • रुद्रप्रयाग

साइन बोर्ड हटाने को फिर गुस्साए सेमी-भैंसारी के लोग

RNS INDIA NEWS 11/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सेमी-भैंसारी में कालीमठ बैड पर लगा साइन बोर्ड हटाने और यात्रा को पूर्व की भांति चलाने की मांग को लेकर सेमी-भैंसारी के व्यापारी रविवार को भी विरोध करने पहुंचे। केदारनाथ हाईवे पर उन्होंने विरोध करते हुए व्यवस्था पूर्व की भांति करने की मांग की। इधर, पुलिस के साइन बोर्ड हटाने और छोटे वाहनों की आवाजाही कराने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। बता दें कि बीते कई दिनों से सेमी-भैंसारी के स्थानीय लोग यातायात डाइवर्ट करने और कालीमठ बैंड पर लगे साइन बोर्ड को हटाने की मांग को लेकर आंदोलित थे। पूर्व में भी शुक्रवार को उन्होंने केदारनाथ हाईवे पर कालीमठ बैंड में सांकेतिक धरना दिया जबकि रविवार को भी लोगों ने यहां विरोध व्यक्त किया।
कुछ देर धरना देकर यातायात पूर्व की भांति करने और यहां लगे साइन बोर्ड हटाने की मांग की। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर सेमी-भैंसारी में हाईवे को बेहतर किया गया किंतु इसके बाद भी यात्रा को कालीमठ बैंड से डायवर्ट किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों के होटल-लॉज खाली रह रहे हैं, उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जबकि कालीमठ बैंड पर पुलिस ने यात्रियों को पुराने मार्ग पर न जाने का साइन बोर्ड भी लगाया है। स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए गुप्तकाशी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों को साइन बोर्ड हटाने और छोटे वाहनों की आवाजाही पूर्व की भांति कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान ने कहा कि सरकार यात्रा मार्ग पर स्थित स्थानीय लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। लम्बे समय से लोग यात्रा की तैयारियां करते हैं किंतु यातायात डाइवर्ट करने से स्थानीय लोगों को होटल कई दिनों से खाली हैं। उन्होंने कहा कि सेमी-भैंसारी पर सौ करोड़ रुपये खर्च इसलिए किए गए कि यहां वाहनों को ही न आने दिया जाए। कहा कि यदि स्थानीय लोगों को परेशान किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, गुप्तकाशी थाना प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि ग्रामीणों से वार्ता की गई है। साइन बोर्ड हटा दिया जाएगा, जबकि छोटे वाहनों को पूर्व की भांति जाने पुराने मार्ग से ही दिया जाएगा। इस मौके पर व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मदन रावत, आशीष राणा, अरविद राणा, प्रमोद राणा, सरोजन सिंह, कीरत सिंह, पूर्व प्रधान जयप्रकाश जोशी, प्रमोद रावत, भुप्पी विष्ट, इन्द्रसिंह विष्ट, रविन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन नौकरी का ऑफर देकर 15 लाख ठगे, हरिद्वार में ठगों ने दिया था यह झांसा
Next: डीएम ने हाईवे से मलबा हटाने के दिए सख्त निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.