Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नई टिहरी में भूमि और परिसंपत्तियों को पालिका के नाम पर करने की मांग
  • टिहरी

नई टिहरी में भूमि और परिसंपत्तियों को पालिका के नाम पर करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/05/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने पुनर्वासित शहर नई टिहरी में भूमि और परिसंपत्तियों को पालिका के नाम पर करने की मांग की है। कहा कि शहर को हैंडओवर लेते समय पूर्ववर्ती समय में यह गलतियां हुई है, जिसे ठीक किया जाना जरूरी है। उन्होंने टीएचडीसी, पुनर्वास और शासन-प्रशासन से नगर पालिका को उसका अधिकार देने की मांग की है। कहा कि यदि पालिका के पास अपनी भूमि होती तो शहर के लोगों के लिए सामुदायिक आशियाने बनाए जा सकते थे। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता करते हुए पालिकाध्यक्ष रावत ने कहा कि आजकल नई टिहरी में पूल्ड हाउस को खाली करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिससे 100 से अधिक घर सील हो गए हैं। यह सभी लोग टिहरी से पलायन कर चुके हैं, जबकि टिहरी में पहले ही पलायन से सबसे ज्यादा पीड़ीत है। कहा कि वर्तमान में प्रशासन के पास 1500 सरकारी आवास हैं, जबकि कार्मिकों की संख्या 500 के आसपास है। ऐसे में अवशेष पूल्ड हाउस को निर्धारित कराए पर प्राइवेट डॉक्टर, पत्रकार, अधिवक्ता, शिक्षक और अन्य व्यवसायियों को दिए जाने चाहिए। उन्होंने डीएम से मांग की है कि टाइप-1 के करीब 500 आवास यहां स्थित हैं, जिन्हें पालिका को संचालन के लिए दिया जाए। इससे सरकार को राजस्व भी मिलेगा। रावत ने दुर्भाग्य जताया कि पुरानी टिहरी में नगर पालिका के पास सामुदायिक भवन, खेल मैदान, बड़ी मात्रा में भूमि थी, लेकिन नई टिहरी में एक भी इंच भूमि पालिका के पास नहीं है। जिससे विकास कार्यों के साथ जन समस्याएं हल करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने नव दुर्गा मंदिर, बौराड़ी स्टेडियम, टिहरी झील बोटिंग प्वाइंट, पार्किंग संचालन पालिका को देने की मांग की है। कहा कि इसके लिए जनांदोलन के साथ ही कनूनी लड़ाई भी लड़ेंगे। नई टिहरी में किराए के भवन उपलब्ध न होने के कारण गरीब लोगों को नीति बनाकर रियायती दरों पर सरकारी आवास आवंटित किए जाएं। इस मौके पर सभासद प्रवेश चौहान, मधु भट्ट, सीमा नेगी और ऋतु भूषण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा डायवर्ट करने पर सेमी-भैंसारी के लोगों ने किया विरोध
Next: राशिफल 10 मई

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.