Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यात्रा डायवर्ट करने पर सेमी-भैंसारी के लोगों ने किया विरोध
  • रुद्रप्रयाग

यात्रा डायवर्ट करने पर सेमी-भैंसारी के लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 09/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सेमी-भैंसारी में यात्रा डायवर्ट करने पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। कालीमठ बैंड पर स्थानीय होटल-लॉज स्वामियों ने पुलिस के सम्मुख विरोध व्यक्त किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। जिसमें उन्होंने शीघ्र कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को सुबह सेमी और भैंसारी सहित आसपास के लोग विरोध करते हुए कालीमठ बैंड पर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस से अपनी परेशानी को साझा किया। कहा कि बीते साल सड़क की स्थिति काफी खराब थी, बावजूद सेमी-भैंसारी से ही यात्रा का संचालन किया गया। किंतु इस बार सड़क की अच्छी स्थिति होने के बाद यात्रा डायवर्ट की गई। उन्होंने कहा कि यदि सेमी-भैंसारी से कुंड तक जाम की स्थिति हो रही है तो यहां बड़ी बसें डायवर्ट की जाए जबकि छोटे वाहनों की यहां पूर्व की भांति आवाजाही कराई जाए। कहा कि व्यूंगगाड से करोखी जैसी सिंगल सड़क पर भी यात्रा सुचारु चल रही है। जबकि कुंड से सेमी भैंसारी सड़क काफी अच्छी स्थिति में है। बावजूद यात्रा डायवर्ट की गई है। इस व्यवस्था से स्थानीय होटल-लॉज और कारोबारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र यहां पूर्व की तरह वाहनों की आवाजाही नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणों की समस्या को जिलाधिकारी के सम्मुख रखेंगे। मौके पर व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मदन रावत, आशीष राणा, अरविद राणा, प्रमोद राणा, सरोजन सिंह, कीरत सिंह, पूर्व प्रधान जयप्रकाश जोशी, प्रमोद रावत, भुप्पी विष्ट, इन्द्रसिंह विष्ट, रविन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डा.धन सिंह
Next: नई टिहरी में भूमि और परिसंपत्तियों को पालिका के नाम पर करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.