Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बीमार घोड़े-खच्चरों के लिए दो क्वारंटीन सेंटर चेतक-1 एवं चेतक-2 बनाए
  • रुद्रप्रयाग

बीमार घोड़े-खच्चरों के लिए दो क्वारंटीन सेंटर चेतक-1 एवं चेतक-2 बनाए

RNS INDIA NEWS 08/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही घोड़े-खच्चरों में इक्वाइन इंफ्लूएंजा संक्रमण से घोड़े-खच्चर लगातार बीमार हो रहे हैं। पशुपालन विभाग ने पशुओं की मृत्यु रोकने और उन्हें बेहतर उपचार के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाए हैं जिसमें घोड़ा-खच्चर संचालकों से अपने पशुओं का यहां रखने का निरंतर आग्रह किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से यात्रा में शामिल घोड़े-खच्चरों पर इक्वाइन इंफ्लुएंजा के लक्षण दिखाई दिए। जिसमें कई घोड़ों की मौत हुई है जिसको देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घोड़-खच्चरों के संचालन पर रोक लगा दी है। जो अब भी जारी है। जबकि 18 चिकित्सकों की टीम के साथ साथ पंतनगर विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान हिसार के विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार सैंपलिंग एवं परीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन ने घोड़े-खच्चरों के त्वरित इलाज के लिए दो क्वारंटाइन सेंटर, चेतक-1 एवं चेतक-2 बनाए हैं। जबकि घोड़े खच्चर मालिकों से अपील की है कि वे अपने बीमार घोड़े-खच्चरों को इन सेंटरों में रखें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटरों में बीमार घोड़े-खच्चरों ठीक होने तक खाने के चारे से लेकर सभी तरह की देखभाल पशुपालन विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन पशुपालकों के घोड़े-खच्चर बीमार हैं, वे इक्वाइन इंफ्लुएंजा बीमारी का प्रमाणपत्र पशुपालन विभाग को दिखाकर 50 प्रतिशत सब्सिडी पर पर चारा क्रय कर सकते हैं। उन्होंने सभी घोड़ा-खच्चर मालिकों से धैर्य बनाने का आग्रह किया है। इधर, घोड़े-खच्चरों में फैले संक्रमण के बीच स्थानीय निवासियों एवं पशुपालकों ने भी घोड़े-खच्चरों की व्यापक स्तर पर जांच एवं इलाज की मांग की है। प्रधान संगठन उखीमठ के अध्यक्ष सुभाष रावत ने जिला प्रशासन को पत्र प्रेक्षित कर कहा कि यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के आवागमन पर रोक 3-4 दिन और जारी रहनी चाहिए जिससे सभी घोड़े-खच्चरों की जांच कर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके। सुभाष रावत, अवतार नेगी, संदीप पुष्पवाण एवं सुरेंद्र रावत ने त्वरित कार्यवाही के लिए पशुपालन विभाग का आभार जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरोपी को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी कैंटर से टकराई, सब इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों की मौत
Next: मुख्य परीक्षाओं में शोधार्थियों की ड्यूटी लगाने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.