Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • हिंसक जानवरों से सुरक्षा का मंत्री उनियाल ने दिया भरोसा
  • टिहरी

हिंसक जानवरों से सुरक्षा का मंत्री उनियाल ने दिया भरोसा

RNS INDIA NEWS 04/05/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने देवप्रयाग क्षेत्रवासियों को गुलदार जैसे हिंसक जानवरों से पूरी सुरक्षा दिये जाने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट मंत्री उनियाल देवप्रयाग ब्लॉक स्थित नरेंद्रनगर विधानसभा के बमाणा गांव में नव निर्मित राज राजेश्वरी मन्दिर के मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे थे। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने देश व प्रदेश की समृद्धि का यहां आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री उनियाल ने दशरथ चोटी स्थित राज राजेश्वरी मन्दिर प्रांगण में टीन शेड निर्माण के लिए 10 लाख, बमाणा में पैदल मार्ग निर्माण को साढ़े 4 लाख व 20 सोलर लाईट की स्वीकृति दी।
साथ ही बमाणा से घण्डियाल देवता मन्दिर चौण्ड तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु सर्वे करने के आदेश लोनिवि नरेंद्र नगर को दिये। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग मार्ग पर गुलदार से छात्र-छात्राओं को सुरक्षा दिये जाने को यहां जाली लगवाने की मांग पर डीएम से बात किये जाने का आश्वासन दिया। वहीं भरपूर पट्टी में जल जीवन मिशन के तहत हर गांव में जलापूर्ति किये जाने, सीएचसी बागी में टेक्नीशियन व विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने, भरपूर पट्टी के किरोड़ बौण्ठ मार्ग के सुधारीकरण व बन्दर-लंगूरों से खेती बचाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके राजराजेश्वरी मन्दिर समिति अध्यक्ष विजय सिंह पंवार, विधायक प्रतिनिधि व वन विकास निगम अध्यक्ष महेंद्र गुसाई, वीरेंद्र सजवाण, पीतांबर दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षपाल, अरविंद जियाल, कल्याण सिंह, राजेंद्र बिष्ट, दीपक रावत, दिलीप सिंह सजवाण, कुशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से संपत्ति दिलाने के नाम पर 1.27 करोड़ की ठगी
Next: पंजाब पुलिस ने दो पाकिस्तानी जासूसों को किया गिरफ्तार, लीक कर रहे थे सेना की गोपनीय जानकारी; आईएसआई से था संपर्क

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.