Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला से संपत्ति दिलाने के नाम पर 1.27 करोड़ की ठगी
  • हरिद्वार

महिला से संपत्ति दिलाने के नाम पर 1.27 करोड़ की ठगी

RNS INDIA NEWS 04/05/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर जुर्स कंट्री निवासी महिला के साथ गैंग बनाकर करीब एक करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पीड़िता ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि एक पूरे गिरोह ने संपत्ति दिलाने के नाम पर उसका विश्वास जीता और किस्तों में मोटी रकम हड़प ली। जुर्स कंट्री ज्वालापुर निवासी महिला अवनीत कौर ने शिकायत कर बताया कि वह अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर अपने छोटे बच्चों और वृद्ध मां के साथ हरिद्वार आकर बसी थी। मकान और दुकान खरीदते हुए उसकी मुलाकात गौरव बंसल और उसकी मां मधु बंसल से हुई, जिन्होंने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया। आरोप है कि गौरव बंसल ने प्रॉपर्टी दिखाने और इन्वेस्टमेंट के नाम पर पीड़िता से पहले नकद और फिर बैंक खाते से धीरे-धीरे लाखों रुपये वसूले। कुल मिलाकर कई खातों और व्यक्तियों को मिलाकर लगभग 70 लाख रुपये संपत्ति खरीदने के नाम पर दिए गए। इसके बाद, गौरव और उसके जीजा अतुल गर्ग ने एक और संपत्ति का झांसा देकर करीब 57 लाख रुपये और ले लिए। इस दौरान फर्जी एग्रीमेंट और दस्तावेज भी तैयार कराए गए। पीड़िता ने अपनी तहरीर में जिन लोगों के नाम लिए हैं, उनमें गौरव बंसल, मधु बंसल, विजय बंसल, अंकित बंसल, विभोर बंसल, अतुल गर्ग, अनीता देवी और आशीष सिंगारी शामिल हैं। जब पीड़िता ने बार-बार मकान या दुकान की रजिस्ट्री मांगी तो बहानेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि जब दबाव बढ़ा तो आरोपियों ने धमकियां देना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे झूठे मुकदमा में फंसा देने की धमकियां भी दी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में जल्द बनकर तैयार होगा रजत जंयती पार्क
Next: हिंसक जानवरों से सुरक्षा का मंत्री उनियाल ने दिया भरोसा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.