Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नौलों व धारों में घटते पेयजल को गंभीरता से लें अफसर
  • पौड़ी

नौलों व धारों में घटते पेयजल को गंभीरता से लें अफसर

RNS INDIA NEWS 02/05/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने विभागीय अफसरों व खंड विकास अधिकारियों को अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन अमृत सरोवरों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना है, उनकी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करे। शुक्रवार को बैठक में सीडीओ ने जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए नौलों व धारों में घटते पेयजल स्तर को गंभीरता से लेने, मनरेगा जॉब कार्ड का शीघ्र सत्यापन कराने, ग्रामीणों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने और हर ब्लॉक में 10-10 न्यूट्री गार्डन की स्थापना करने के निर्देश दिए।
बैठक में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना की टीम के सदस्यों ने अफसरों के साथ योजना के तहत गरीब एवं जरूरतमंद युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर चर्चा की। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे जरूरतमंद युवा-युवतियों की पहचान करते हुए उन्हें प्रशिक्षण की जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत चालक स्कॉर्पियो लेकर हरकी पैड़ी घाट पर पहुंचा, केस दर्ज
Next: नेशनल पावर लिफ्टर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.