Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भवन सामग्री से ट्रैफिक बाधित करना पड़ा महंगा, ठेकेदार पर कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

भवन सामग्री से ट्रैफिक बाधित करना पड़ा महंगा, ठेकेदार पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 01/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सड़क पर भवन निर्माण सामग्री फैलाकर यातायात और आमजन के आवागमन में बाधा डालना एक ठेकेदार को महंगा पड़ गया। अल्मोड़ा पुलिस ने उक्त ठेकेदार के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है और निर्माण सामग्री को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जिलेभर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को सड़क किनारे अतिक्रमण तथा रेत, बजरी, ईंट आदि सामग्री रखकर रास्ता बाधित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और सीओ गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी योगेश चन्द्र उपाध्याय व चौकी प्रभारी आनन्द बल्लभ कश्मीरा के नेतृत्व में धारानौला क्षेत्र में अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सड़क पर ईंटें डालकर यातायात को प्रभावित कर रहे एक ठेकेदार को चिन्हित किया और उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की। पुलिस ने ठेकेदार को चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि पुनः सार्वजनिक मार्ग बाधित किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे सड़क किनारे किसी भी प्रकार की सामग्री न रखें और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेशभर में आयोजित किए गए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
Next: राजभवन में मनाया गया गुजरात और महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.