Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एलयूसीसी पीड़ितों ने कीर्तिनगर-श्रीनगर मोटर पुल पर दिया धरना
  • पौड़ी

एलयूसीसी पीड़ितों ने कीर्तिनगर-श्रीनगर मोटर पुल पर दिया धरना

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। एलयूसीसी पीड़ित उपभोक्ताओं ने बुधवार को बदरीनाथ राजमार्ग के कीर्तिनगर-श्रीनगर मोटर पुल पर जमापूंजी को वापिस किये जाने की मांग पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने जहां सांकेतिक धरना दिया वहीं यातायात व्यवस्था को बनाते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर आवाजाही सुचारू करने में जुटा रहा। कीर्तिनगर प्रशासन ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन महिलाएं पुल पर सांकेतिक धरने पर डटी रही। आंदोलन का नेतृत्व कर रही सरस्वती देवी ने कहा कि उन्होंने पूर्व में ही चारधाम यात्रा शुरू होने के दिन प्रदर्शन की बात कही थी। कहा कि वह श्रीनगर की ओर से कीर्तिनगर की ओर शांतिपूर्ण रूप से प्रदर्शन के लिए जा रही थी। उन्हें कीर्तिनगर में सांकेतिक धरना और तहसील प्रशासन को ज्ञापन देना था,लेकिन कीर्तिनगर पुलिस ने उन्हें आगे आने से रोक दिया। इसके बाद वह मजबूरन मोटर पुल के एक छोर पर पीड़ित महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गई। करीब डेढ़ घंटे तक मोटर पुल पर बैठ प्रदर्शन करने के बाद महिलाओं ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसके बाद महिलायें धरना समाप्त कर वापस लौटी। इस दौरान कीर्तिनगर व श्रीनगर पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शन करने वालों में सुमन गोस्वामी प्रीति,उर्मिला देवी, मीना, बबीता, पूनम, बीना रावत, दिव्या आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौरीकुंड पहुंचने पर बाबा केदार की डोली का पुष्प वर्षा से स्वागत
Next: राशिफल 01 मई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.