Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैंची धाम के जाम और क्वारब डेंजर जोन से जनता परेशान: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भोज
  • अल्मोड़ा

कैंची धाम के जाम और क्वारब डेंजर जोन से जनता परेशान: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भोज

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

22 मई को अल्मोड़ा में होगा जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कैंची धाम में लगने वाला भीषण जाम और क्वारब पुल के पास बना डेंजर जोन आज आम जनता के लिए भारी मुसीबत बन चुका है, लेकिन प्रदेश की धामी सरकार आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं से तराई और तराई से कुमाऊं की ओर आने-जाने वाला हर व्यक्ति इस संकट से त्रस्त है। भोज ने आरोप लगाया कि हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी तक एम्बुलेंस को पहुंचने में सात से आठ घंटे लग रहे हैं। ऐसे में न सिर्फ आम लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है, बल्कि कुमाऊं का पर्यटन भी पूरी तरह चौपट होने की कगार पर है और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी केवल रात में क्वारब मार्ग बंद कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। भाजपा सरकार की इस उदासीनता के विरोध में कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है। भूपेंद्र सिंह भोज ने जानकारी दी कि भाजपा सरकार को जगाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ विचार-विमर्श कर यह तय किया गया है कि 22 मई को अल्मोड़ा में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कुमाऊं भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होगी। घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, गणेश गोदियाल, उप नेता सदन भुवन कापड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित कुमाऊं क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक मौजूद रहेंगे।जल्द ही इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। भोज ने सभी सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडलों से इस घेराव कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएच-74 की सर्विस लेन में वाहन पार्क करने पर होगी कानूनी कार्यवाही
Next: चारधाम यात्रा 2025 का भव्य आगाज़: अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.