Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डीएम ने एक अधिकारी के वेतन आहरण पर लगाई रोक
  • पौड़ी

डीएम ने एक अधिकारी के वेतन आहरण पर लगाई रोक

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय अफसरों की बैठक ली। बैठक में शिकायतों के निस्तारण में विभागों की धीमी कार्रवाई व कुछ अफसरों द्वारा बैठक में स्वयं हिस्सा नहीं लेने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार के द्वारा आधी अधूरी तैयारी के साथ आने पर डीएम ने माह अप्रैल के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में जल निगम कोटद्वार प्रथम की 12 व जल निगम कोटद्वार द्वितीय की 7 शिकायतें 36 दिन से अधिक समय तक लंबित पाए जाने पर डीएम ने नाराज़गी जताई। वन विभाग गोहरी रेंज के तहत पौधरोपण की देखरेख करने वाले व्यक्ति के भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने रेंज अधिकारी जांच करते हुए जवाबदेही तय करने, घोड़ीखाल-डुंगरी मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर दर्ज शिकायत पर उपजिलाधिकारी पौड़ी को जांच के निर्देश दिए। तहसील सतपुली के हलुनी गांव के एक ग्रामीण की पशुपालन विभाग के वाहन समय पर नहीं पहुंचने से उपचार के अभाव में गाय की मृत्यु होने की शिकायत पर डीएम ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को जांच करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 अप्रैल
Next: एनएच-74 की सर्विस लेन में वाहन पार्क करने पर होगी कानूनी कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.