Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीआईएमएस में छात्र सीखेंगे मशरूम उत्पादन के तरीके
  • देहरादून

सीआईएमएस में छात्र सीखेंगे मशरूम उत्पादन के तरीके

RNS INDIA NEWS 29/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  यूसर्क की ओर से सीआईएमएस देहरादून में स्थापित किए गए यूसर्क एग्रो इकोलॉजी इंटरप्रैन्योरशिप डेवलपमेंट सेन्टर के अंतर्गत प्लांट टिश्यू कल्चर, मशरूम स्पॉन प्रोडक्शन और वर्मी कंपोस्ट विषय पर साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें बतौर मुख्यअतिथि यूसर्क की निदेशक प्रो अनीता रावत ने यूसर्क द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न वैज्ञानिक कार्यक्रमों और पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण आपके दृष्टिकोण का विस्तार करेंगे। आपकी सोच को व्यापक बनाएंगे, समस्याओं को देखने की नई समझ देंगे और आपके कौशल का विकास करेंगे। प्रो रावत ने कहा कि यूसर्क ने बीते करीब चार सालों में 77 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। यह 78वां प्रशिक्षण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में 12 उद्यमिता विकास केंद्र भी स्थापित किए हैं। यूसर्क द्वारा विज्ञान के मूल विषयों से लेकर उन्नत विज्ञान जैसे आणविक जीव विज्ञान, डीएनए अनुक्रमण और बायोइन्फॉर्मेटिक्स तक के प्रशिक्षण आयोजित कर रहे हैं। इन प्रशिक्षणों में 60 प्रतिशत छात्र पहाड़ी क्षेत्रों से और 40 प्रतिशत मैदानी क्षेत्रों से आते हैं। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यूसर्क का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि एफआरआई देहरादून की वैज्ञानिक डॉ मोनिका चौहान ने प्रशिक्षुओं को प्लांट टिश्यू कल्चर, मशरूम स्पॉन उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के प्रधानाचार्य डॉ केएस नेगी, यूसर्क एग्रो इकोलॉजी इंटरप्रैन्योरशिप डेवलपमेंट सेन्टर सीआईएमएस एंड आर देहरादून के केन्द्र समन्वयक डॉ रंजीत कुमार सिंह, सह समन्वयक डॉ दीपिका विश्वास, कमल जोशी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 अप्रैल
Next: कांग्रेस फैला रही भ्रम; संविधान की रक्षा भाजपा का संकल्प: अजय टम्टा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.