Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांग्रेस फैला रही भ्रम; संविधान की रक्षा भाजपा का संकल्प: अजय टम्टा
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस फैला रही भ्रम; संविधान की रक्षा भाजपा का संकल्प: अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 29/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार से बौखलाई कांग्रेस अब भाजपा पर संविधान से छेड़छाड़ करने का झूठा प्रचार कर रही है। जबकि सच यह है कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का सबसे लंबा और गंभीर इतिहास खुद कांग्रेस का रहा है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में टम्टा ने कहा कि भाजपा को संविधान की रक्षा का पाठ पढ़ाने वाली कांग्रेस खुद कई बार संविधान की अवहेलना कर चुकी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अब तक 58 बार राज्यों की निर्वाचित सरकारों को असंवैधानिक तरीके से बर्खास्त किया है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कांग्रेस शासन में संवैधानिक संस्थाएं लगातार कमजोर की गईं। 1954 में वक्फ संशोधन, 1975 में आपातकाल और 1985 में शाहबानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ संविधान संशोधन कांग्रेस के रुख को दर्शाते हैं। टम्टा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को न तो न्यायालय पर विश्वास है और न ही चुनाव आयोग जैसी अन्य संस्थाओं पर। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस को जीत मिलती है वहां सब कुछ ठीक माना जाता है, लेकिन जहां हार होती है, वहां ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। टम्टा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह विदेशों में भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा भाजपा का संकल्प है और इसके लिए किसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। प्रेस वार्ता में उन्होंने क्षेत्रीय विकास योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे 109 के क्वारब क्षेत्र में 68 करोड़ रुपये की लागत से नदी और पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। यहां ढाई किलोमीटर लंबी नई सड़क और वैली ब्रिज बनाकर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है, ताकि यातायात सुचारु रह सके। टम्टा ने कहा कि भवाली से अल्मोड़ा, अल्मोड़ा से पनार और अल्मोड़ा से बागेश्वर मार्ग को जल्द ही दो लेन किया जाएगा। केंद्र सरकार एनएचएआई, बीआरओ, एनएचडीसीएल और राज्यों के पीडब्ल्यूडी विभागों के साथ मिलकर लगातार सड़क सुधार कार्यों को आगे बढ़ा रही है। भवाली बाईपास सड़क की योजना बन चुकी है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी और दर्शन रावत उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीआईएमएस में छात्र सीखेंगे मशरूम उत्पादन के तरीके
Next: मुखबा से रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली, 30 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.