Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में तीर्थयात्रा मार्ग पर पुलिस जवानों के साथ रहेगी तीसरी आंख की नजर
  • चमोली

चमोली में तीर्थयात्रा मार्ग पर पुलिस जवानों के साथ रहेगी तीसरी आंख की नजर

RNS INDIA NEWS 28/04/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिले में यात्रा मार्ग पर जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं पुलिस की ओर से इस वर्ष यात्रा मार्ग के 158 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिस की ओर से जिले में प्रवेश करने वाले स्थानों पर निरीक्षण की व्यवस्था भी की गई है।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि बदरीनाथ यात्रा मार्ग को 19 सेक्टरों में बांटते हुए सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिनकी ओर से बाइक के माध्यम से यात्रा मार्ग की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए गौचर, लंगासू, पीपलकोटी और गोविंदघाट में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग के गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ सहित अन्य 31 स्थानों पर सभी सीमित संख्या में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
चमोली में सुचारू  यातायात संचालन के लिए पुलिस की ओर से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए जहां पुलिस अधिकारी और जवानों के साथ 4 एसडीआरएफ, 2 एनडीआरएफ और 4 डीडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। वहीं 2 जल पुलिस की टीमें भी यात्रा मार्ग पर तैनाती की गई है। इसके साथ ही यात्रा पूरे जनपद में जहां 121 आउटडोर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वहीं बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर वर्तमान तक 93 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल कर दिए गए है। जबकि 65 अन्य कैमरे लगाने का कार्य किया जा रहा है। जनपद में प्रशासन की ओर से चिन्हित 9 भूस्खलन क्षेत्रों पर सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती के साथ ही 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे भूस्खलन जोन पर यात्रा के दौरान लगातार निगरानी की जाएगी। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बदरीनाथ और गौचर में ड्रोन कैमरा टीम की तैनाती की गई है। जिनके माध्यम से ट्रैफिक की निगरानी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनों द्वारा कार्बन अवशोषण पर दो दिवसीय कार्यशाला
Next: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रुद्रप्रयाग के तीन खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.