Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 28/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव शचि शर्मा के नेतृत्व में ‘सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत दो दिवसीय जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। सोमवार को ग्राम बाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफड़ा और शिव मंदिर उभियारी में आयोजित शिविरों का शुभारंभ नालसा थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमान’ के प्रसारण से हुआ। शिविरों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य और दवा से जुड़े उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्हें एक्सपायर्ड दवाओं और खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, नालसा, सालसा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी, हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के कार्यों, निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, एनडीपीएस एक्ट, पाक्सो एक्ट एवं आगामी 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी प्रदान की गई। उपस्थित ग्रामीणों को सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान से संबंधित पंफलेट भी वितरित किए गए। सचिव शचि शर्मा ने ग्राम बाड़ी में संचालित लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण कर अधिकार मित्रों के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविरों में अधिकार मित्र दीपा चौधरी, बीना देवी, अनीता आर्या और भावना गोस्वामी उपस्थित रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धरने पर बैठे ग्रामीणों ने अधिकारियों को बैरंग लौटाया
Next: वनों द्वारा कार्बन अवशोषण पर दो दिवसीय कार्यशाला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.