Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री व मंत्रियों को प्रगति रिपोर्ट देंगे दायित्वधारी
  • देहरादून

मुख्यमंत्री व मंत्रियों को प्रगति रिपोर्ट देंगे दायित्वधारी

RNS INDIA NEWS 27/04/2025
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थिति मुख्य सेवक सदन में सरकार के दायित्वधारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि दायित्वधारी विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही जनता से फीडबैक भी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मंत्रियों के साथ ही सीएम कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को राज्य के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति पहुंचे यह सभी का ध्येय होना चाहिए। उन्होंने दायित्वधारियों से कहा कि वह विभाग की योजनाओं का नियमित रूप से अनुश्रवण करें और फीडबैक भी लें। उन्होंने कहा कि दायित्व मिलने के बाद आप सभी की जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
उन्होंने विभागीय कार्यों की निगरानी के लिए बैठक करने के साथ ही योजनाओं के प्रचार पर भी फोकस करने को कहा। उन्होंने कहा कि दायित्वधारी जनहित के कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बैठक में भी दायित्वधारियों को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, ज्योति गैरोला, देवेंद्र भसीन, पुनीत मित्तल, विनय रोहेला, रजनी रावत, मधु भट्ट, हेमराज बजरंगी, एश्वर्या रावत, विनोद उनियाल, कुलदीप कुमार, विश्वास डाबर, सुभाष बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 अप्रैल
Next: धरने पर बैठे ग्रामीणों ने डीएम और सांसद को बताया लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.