Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रदेश की इंटर मेरिट लिस्ट में चमके जुड़वा भाई, ऋषभ को 5वीं और तुषार को 15वीं रैंक
  • ऊधम सिंह नगर

प्रदेश की इंटर मेरिट लिस्ट में चमके जुड़वा भाई, ऋषभ को 5वीं और तुषार को 15वीं रैंक

RNS INDIA NEWS 20/04/2025
rns featured image new

काशीपुर। महुआडाबरा स्थित रामलाल सिंह इंटर कॉलेज के छात्र जुड़वा भाइयों ऋषभ और तुषार कुमार ने प्रदेश की इंटरमीडिएट मेरिट लिस्ट में स्थान पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऋषभ कुमार को प्रदेश स्तर पर पांचवीं और उसके छोटे भाई तुषार कुमार को 15वीं रैंक प्राप्त हुई है।

ठाकुरद्वारा के ग्राम कुआंखेड़ा निवासी किसान धीरज कुमार के बेटे ऋषभ और तुषार अपनी बहन महिमा चौहान के साथ नादेही में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार को जारी हुए परीक्षा परिणामों में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऋषभ को कुल 481 अंक प्राप्त हुए हैं, जिसमें हिंदी और गणित में 99 प्रतिशत अंक शामिल हैं। हाईस्कूल में भी ऋषभ ने 17वीं रैंक हासिल की थी। उसका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होना है।

वहीं तुषार कुमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15वीं रैंक प्राप्त की है। हाईस्कूल में उसने 25वीं रैंक प्राप्त की थी। तुषार ने बताया कि वह इस बार टॉप टेन में आना चाहता था, लेकिन अंग्रेजी में अपेक्षित अंक न मिलने से वह चूक गया, हालांकि गणित में उसने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं।

बेटों की इस सफलता पर पिता धीरज कुमार बेहद गर्वित नजर आए। उन्होंने प्रधानाचार्य नरेश चोहान एवं समस्त शिक्षकों का आभार जताते हुए इस उपलब्धि को स्कूल की मेहनत और बच्चों की लगन का परिणाम बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन की चपेट में आकर 28 वर्षीय युवक की मौत
Next: प्रदेशभर में 21 अप्रैल को मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव, रानीपोखरी से होगी शुरुआत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.