Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • टैंकर से कुचलकर मदरसे के प्रधानाध्यापक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

टैंकर से कुचलकर मदरसे के प्रधानाध्यापक की मौत

RNS INDIA NEWS 19/04/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पुलभट्टा में शनिवार को एनएच-74 पर टैंकर से कुचलकर मदरसे के प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलभट्टा पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 42 वर्षीय हाफिज अफजाल अहमद मदरसा अलजामिया तूल गौसिया फैजुल उलूम वार्ड 15 में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से ग्राम अंबरपुर शेरगढ़ बरेली के रहने वाले थे। वर्तमान में वह कुरैशी मोहल्ला वार्ड 15 में रहते थे। शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण वह अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह वह बाइक से अंबरपुर से मदरसे में पढ़ाने के लिए आ रहे थे। इस दौरान थाना पुलभट्टा अंतर्गत गौला पुल के निकट पीछे से आ रहे टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर जाम को खुलवाया। एएसआई प्रताप सुयाल ने बताया कि टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मदरसे के प्रधानाध्यापक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हाफिज अफजाल अहमद के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। मौत का समाचार मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। अफजाल अहमद की पढ़ाई किच्छा में ही हुई थी। इस कारण उनके स्थानीय लोगों से नजदीकी संबंध थे। उनकी मौत से कुरैशी मोहल्ले में भी शोक व्याप्त हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शक्तिफार्म में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
Next: होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.