Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डेंगू पॉजिटिव मरीज की मौत, दो नए मरीज निजी अस्पताल में भर्ती
  • देहरादून

डेंगू पॉजिटिव मरीज की मौत, दो नए मरीज निजी अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 17/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   देहरादून में डेंगू पॉजिटिव 42 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। जबकि, दो नए मरीज निजी अस्पताल में भर्ती किए गए। इसके साथ ही, जिलेभर में अब तक 18 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि नई बस्ती बलबीर रोड निवासी 42 वर्षीय मरीज को किडनी और रेस्पिरेटरी यानी सांस संबंधी गंभीर समस्याओं के चलते पांच अप्रैल को भर्ती किया गया था। उनकी डेंगू की एलाइजा रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। लेकिन,दस अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इसके लिए मल्टी ऑर्गन फेलियर को कारण बताया गया।
सीएमओ कार्यालय को डेंगू मरीजों के बाबत लगातार रिपोर्टिंग की जा रही है। दूसरी तरफ,सीएमओ डॉ.मनोज शर्मा का कहना है कि अस्पताल की रिपोर्ट में मरीज को डिस्चार्ज दिखाया गया था,लेकिन मौत की जानकारी नहीं है। सर्वे के दौरान मरीज को किडनी और सांस की दिक्कत सामने आई थी। परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया था। इस मामले में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं, टीम को अस्पताल और मृतक के घर भेजकर डेथ ऑडिट करवाया जाएगा।

चकराता और सपेरा बस्ती के मरीज भर्ती
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि दून में बुधवार को चकराता के कंडोई और रायपुर की सपेरा बस्ती से डेंगू के दो नए मरीज भर्ती हुए। दोनों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को 56 मरीजों की जांच की गई। अब तक 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 12 देहरादून, छह मरीज दूसरे शहरों के हैं। अब तक कुल 867 मरीजों की जांच हुई है। 12 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं और छह भर्ती हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी से हटाया डेंगू का चार्ज
जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी से डेंगू का चार्ज हटा दिया गया है। सीएमओ ने डेंगू के मामलों के बारे में नहीं बताने पर यह कार्रवाई की। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जोशी केवल मलेरिया रोकथाम का काम देखेंगे। वहीं, एसीएमओ डॉ. सीएस रावत और डॉ. एनके त्यागी नोडल, जबकि डॉ. पीयूष अगस्टीन को सह नोडल बनाया गया है।

डेंगू लक्षण वाले मरीजों की जांच 1100 रुपये में होगी
दून में डेंगू मामले आने पर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जांच की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने सभी लैबों को रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। इससे अधिक दर पर जांच किए जाने पर कार्रवाई के लिए चेताया। अस्पतालों को बेड रिजर्व करने को भी कहा। स्कूलों में बच्चों को पूरी आस्तीन में बुलाने के लिए कहा। लोगों से भी अपील की कि वे पानी न जमा होने दें और एहतियात बरतें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 26 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह 
Next: विश्व पुस्तक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.