Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिरी बालिका, ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला
  • ऊधम सिंह नगर

स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिरी बालिका, ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला

RNS INDIA NEWS 17/04/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ग्राम सैदलीगंज में गुरुवार सुबह स्कूटी फिसलने से बालिका सड़क पर जा गिरी, जिसे खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार पिता और छोटा भाई बाल-बाल बचे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बालिका कक्षा दो में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार, ग्राम सैदलीगंज निवासी प्रीतम कांबोज अपनी 8 वर्षीय पुत्री परवीन कांबोज और 5 वर्षीय पुत्र पवन कांबोज को गुरुवार को खेमपुर के एक निजी स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे पलकचौड़ रोड पर बारिश के कारण कीचड़ में स्कूटी फिसल गई। इसके चलते प्रीतम कांबोज और पवन रोड की एक तरफ गिर गए और परवीन रोड के बीच में जा गिरी। इस बीच सामने से खनन सामग्री से भरी आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने परवीन को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परवीन के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे से निकाला और घर ले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में चाय उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, स्वरोजगार से जुड़ेंगे ग्रामीण
Next: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का वार्षिक चुनाव संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.