Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ऑनर किलिंग: दलित युवक से विवाह करने पर पिता ने बेटी की बेरहमी से की हत्या, सिर काटकर उतारा मौत के घाट
  • राष्ट्रीय

ऑनर किलिंग: दलित युवक से विवाह करने पर पिता ने बेटी की बेरहमी से की हत्या, सिर काटकर उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 15/04/2025
rns featured image new

चित्तूर। आंध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िले में ऑनर किलिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि एक मुस्लिम पिता ने अपनी बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने एक दलित युवक से प्रेम विवाह कर लिया था।

घटना चित्तूर की बालाजीनगर कॉलोनी की है, जहां रहने वाले शौकत अली और मुमताज की बेटी यास्मीन भानु, जो एमबीए पास थी, ने बी.टेक कर चुके साईं तेजा से प्रेम विवाह कर लिया था। साईं तेजा अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। कॉलेज के दिनों में शुरू हुआ यह रिश्ता 9 फरवरी 2025 को नेल्लोर में विवाह के रूप में परिणत हुआ।

परिजनों की नाराजगी और संभावित खतरे को देखते हुए यास्मीन और साईं तेजा ने 13 फरवरी को तिरुपति डीएसपी से सुरक्षा की मांग भी की थी। पुलिस ने दोनों परिवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाकर स्पष्ट कर दिया था कि चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।

विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन हाल के दिनों में यास्मीन के परिजन उसे बार-बार घर आने के लिए दबाव बनाने लगे। पिता की तबीयत बिगड़ने का बहाना बनाकर रविवार को यास्मीन को भाई की कार में बैठाकर घर भेजा गया।

जब साईं तेजा ने यास्मीन से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। घबराकर वह सीधे चित्तूर स्थित ससुराल पहुंचा, जहां परिजनों ने पहले यास्मीन की घर में मौजूदगी से इनकार किया, फिर कहा कि उसने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस को सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची टीम को यास्मीन का शव मिला, जिसकी हालत देख मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का प्रतीत हुआ। शुरुआती जांच में यह ऑनर किलिंग का मामला माना जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है। चित्तूर के प्रभारी डीएसपी प्रभाकर के नेतृत्व में जांच जारी है। फिलहाल आरोपी पिता शौकत अली और उसका भांजा लालू फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल स्टोर स्वामी पर लाठी डंडे से किया हमला
Next: गाड़ियों को टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.