Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मजखाली में कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन
  • अल्मोड़ा

मजखाली में कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन

RNS INDIA NEWS 13/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मजखाली की मासिक बैठक रविवार को कुंवाली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मजखाली के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने की। बैठक के दौरान वक्ताओं ने बूथ स्तर पर गठित कांग्रेस कमेटियों को सक्रिय और मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय को बढ़ाने की बात कही गई। न्याय पंचायत और बूथ अध्यक्षों ने पार्टी को जमीनी स्तर पर पुनः एकजुट और सक्रिय करने पर जोर दिया। ब्लॉक प्रभारी गजेन्द्र सिंह फर्त्याल ने कहा कि कांग्रेस को अपनी जड़ों को मजबूत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल संगठित और जागरूक कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी को मजबूती मिल सकती है। जिला प्रवक्ता निर्मल रावत ने कहा कि पार्टी के सभी निर्णय कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की आवाज सुनकर ही लिए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के बूथ सशक्तिकरण अभियान को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाएं और अपने सुझावों से पार्टी गतिविधियों को धार दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला कांग्रेस कमेटी हर कदम पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेगी। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए। इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष जगदीश बजेठा, न्याय पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र रौतेला, ग्राम प्रधान पद्मनाथ गोस्वामी, कुंदन परिहार, भूपाल राम, दयाल राम, मदन लाल, निर्मल कुमार, प्रताप बजेठा, त्रिलोक राम, विनोद कुमार, मनोज कुमार, मोहन रावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैसाखी मेले में पंजाब की संस्कृति से रूबरू हुए खटीमा के लोग
Next: रुद्रपुर में युवक पर जानलेवा हमला, फायर झोंका

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.