Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता बनर्जी को रामायण भेजकर की पाठ करने की अपील
  • उत्तराखंड

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता बनर्जी को रामायण भेजकर की पाठ करने की अपील

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

भोपाल ,24 जनवरी(आरएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोरियर से रामायण भेजी है। रामेश्वर शर्मा ने ममता बनर्जी से रामायण पाठ करने की भी अपील की है। दरअसल नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंति के अवसर पर कोलकता में आयोजित पराक्रम दिवस के कार्यक्रम श्रीराम के नारे लागने पर ममता बनर्जी ने आपत्ति ली थी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित थे। कोलकता में आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण से पहले वहाँ उपस्थित कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए थे। जिस पर ममता बनर्जी ने आपत्ति लेते हुए कहा था कि यह कोई राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है बल्कि एक सरकारी कार्यक्रम है किसी को आमंत्रित करके उसे अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। वही ममता बनर्जी के मंच से दिए इस बयान के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे भगवान श्रीराम के अपमान से जोड़ दिया और ममता बनर्जी के खिलाफ एक अभियान छेड़ दिया है। वही मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर व भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ममता बनर्जी के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें रविवार को रामायण कोरियर की और ममता बनर्जी से अपील की है कि वह रामायण का पाठ करें। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आपको राम नाम से इतनी आपत्ति क्यों है। इस रामायण में सर्वे भवन्तु सुखिन: है। उन्होंने कहा कि दीदी इस रामचरित मानस में है सबका कल्याण है। राम का विरोध मत करिए जय श्रीराम बोलनी सीखो आपने पश्चिम बंगाल की धरती पर राम के नाम का अपमान किया यह ठीक नहीं है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैं रामचरित मानस की प्रति ममता दीदी को भेज रहा हूँ और उनसे इसका पाठ करने की अपील करता हूँ कि वह इसे पढक़र भगवान श्रीराम का नारा लगाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बर्फबारी के बीच 10 किमी पैदल चलकर मुस्लिम पड़ोसी कंधे पर लाए कश्मीरी पंडित का शव
Next: लालू यादव एम्स में भर्ती

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.