Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • लालू यादव एम्स में भर्ती
  • बिहार

लालू यादव एम्स में भर्ती

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

तबीयत पर नजर रखने डॉक्टरों की टीम बनी

नयी दिल्ली ,24 जनवरी(आरएनएस)। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बीती रात रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत बिगडऩे के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज और उनकी तबीयत पर नजर रखने के लिये डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। एम्स के हृदय रोग संबंधी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राकेश यादव उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। लालू प्रसाद (71) का झारखंड की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में विभिन्न रोगों का इलाज चल रहा था। रिम्स के निदेशक डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद ने इससे पहले कहा था कि लालू प्रसाद को बीते दो दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। शुक्रवार को उन्हें निमोनिया से पीडि़त पाया गया। उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिये उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजने का फैसला किया है। लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी अपने पिता की तबीयत बिगडऩे की खबर सुनकर विशेष विमान से रांची पहुंचे थे। परिवार ने रात में लालू से मुलाकात की थी। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कर अपने पिता को दिल्ली ले जाने के लिये राज्य सरकार का सहयोग मांगा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता बनर्जी को रामायण भेजकर की पाठ करने की अपील
Next: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.