Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 13 को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

13 को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
congress-flag

देहरादून। प्रदेश में बिजली की दरों में बढ़ोतरी और गैस-पेट्रोलियम उत्पादों के महंगे होने को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी रविवार से पूरे प्रदेश में व्यापक जनआंदोलन शुरू कर रही है। जिला, महानगर और ब्लॉक मुख्यालयों पर कार्यकर्ता प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन करेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन व प्रशासन) सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि हाल ही में बिजली की दरों में 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये और पेट्रोल-डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। इन बढ़ोतरी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।

धस्माना ने कहा कि टिहरी समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं से उत्तराखंड देश को बिजली आपूर्ति करता है, लेकिन खुद राज्यवासियों को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर दोपहर बाद सभी जिला और महानगर मुख्यालयों में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल और सेवा दल के प्रदेश संगठक गोपाल गड़िया भी मौजूद रहे।

सूर्यकांत धस्माना ने यह भी जानकारी दी कि आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर कांग्रेस ‘संविधान बचाओ, सौहार्द बढ़ाओ दिवस’ के रूप में प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस मौके पर संविधान की रक्षा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू: मुख्यमंत्री धामी
Next: लाखों रुपये की हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.