Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गले में पट्टा, घुटनों के बल चलवाया, टारगेट पूरा न होने पर कंपनी ने कर्मचारियों के साथ किया जानवरों जैसा व्यवहार
  • राष्ट्रीय

गले में पट्टा, घुटनों के बल चलवाया, टारगेट पूरा न होने पर कंपनी ने कर्मचारियों के साथ किया जानवरों जैसा व्यवहार

RNS INDIA NEWS 06/04/2025
rns featured image new

कोच्चि (आरएनएस)। केरल की एक विपणन फर्म पर कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल 12 सेकंड के वीडियो में एक कर्मचारी को गले में पट्टा पहनाकर घुटनों और हाथों के बल चलते हुए दिखाया गया है। इसके बाद उसे थाली में रखे सिक्के को चाटने के लिए मजबूर किया जाता है। आरोप है कि यह सजा उन कर्मचारियों को दी गई जो अपने टारगेट पूरे नहीं कर सके।
वीडियो सामने आने के बाद केरल सरकार ने मामले में सख्त रुख अपनाया है। श्रम मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने घटना को चौंकाने वाला और विचलित करने वाला बताया और जिला श्रम अधिकारी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि केरल जैसे राज्य में ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी।
घटना पेरुम्बवूर में स्थित एक फर्म में हुई बताई जा रही है, जबकि यह कलूर की एक विपणन कंपनी से जुड़ी है। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।
इधर, राज्य मानवाधिकार आयोग और केरल राज्य युवा आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। मानवाधिकार आयोग ने हाई कोर्ट के वकील कुलाथूर जयसिंह की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की है। वहीं, युवा आयोग ने जिला पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष एम. शजर ने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंदन का कार्डियोलॉजिस्ट बनकर फर्जी डॉक्टर ने किए दिल के ऑपरेशन, 7 मरीजों की हुई मौत; ऐसे हुआ खुलासा
Next: कंपनी के साथ मिल 70 से अधिक लोगों को फर्जीवाड़े से बेची जमीन, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.