Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लंदन का कार्डियोलॉजिस्ट बनकर फर्जी डॉक्टर ने किए दिल के ऑपरेशन, 7 मरीजों की हुई मौत; ऐसे हुआ खुलासा
  • राष्ट्रीय

लंदन का कार्डियोलॉजिस्ट बनकर फर्जी डॉक्टर ने किए दिल के ऑपरेशन, 7 मरीजों की हुई मौत; ऐसे हुआ खुलासा

RNS INDIA NEWS 06/04/2025
rns featured image new

दमोह (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह में एक मिशनरी अस्पताल में मेडिकल धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को लंदन का नामी कार्डियोलॉजिस्ट बताकर एक फर्जी डॉक्टर ने दर्जनों लोगों के दिल का ऑपरेशन किया, जिससे अब तक 7 मरीजों की मौत हो चुकी है।
शिकायतकर्ता दीपक तिवारी के मुताबिक, अस्पताल में जनवरी और फरवरी 2025 के बीच 15 मरीजों की सर्जरी की गई, जिनमें से 7 की मौत हो गई। इन सभी ऑपरेशनों को एक फर्जी डॉक्टर एन जॉन केम ने अंजाम दिया, जो बाद में नरेंद्र विक्रमादित्य यादव निकला।तिवारी का कहना है कि आरोपी ने खुद को लंदन के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट प्रो. जॉन केम बताकर पेश किया था। जबकि वास्तविक प्रोफेसर ने पुष्टि की है कि आरोपी ने उनकी पहचान चुराई और फर्जी डिग्रियां बनाई। उन्होंने ईमेल के जरिए एक मीडिया संस्थान को बताया कि उनका आरोपी से कोई लेना-देना नहीं है।
गंभीर आरोप यह भी हैं कि अस्पताल प्रबंधन ने मृतकों की सूचना पुलिस या अस्पताल चौकी को नहीं दी। परिजनों को गुमराह कर मोटी फीस वसूली गई और शवों को बिना पोस्टमार्टम के ही सौंप दिया गया। तिवारी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजते हुए मांग की है कि अस्पताल में हुई मौतों की पूरी जांच हो, आरोपी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर हत्या का केस दर्ज किया जाए और अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए। जिला कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्यार के बुखार में लड़की घर से नकदी और लाखों रुपयों के ज्वेलरी लेकर हुई फरार
Next: गले में पट्टा, घुटनों के बल चलवाया, टारगेट पूरा न होने पर कंपनी ने कर्मचारियों के साथ किया जानवरों जैसा व्यवहार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.