Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क हादसे में नर्सिंग के छात्र की मौत, दूसरा घायल
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में नर्सिंग के छात्र की मौत, दूसरा घायल

RNS INDIA NEWS 06/04/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  हल्द्वानी रोड पर शनिवार देर रात बेनी मजार के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बेनी नदी में जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस युवक की मौत हुई है, वह सूरजमल कॉलेज किच्छा से नर्सिंग का कोर्स कर रहा था। घायल युवक भी छात्र है। शनिवार रात अनुराग मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा और अमन कुमार पुत्र रामनरेश निवासी राजीव नगर बिन्दुखत्ता लालकुआं बाइक से सितारगंज में विवाह समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात लगभग डेढ़ बजे हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के निकट एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सड़क पर गिर गई, जबकि दोनों युवक बेनी नदी में जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 108 एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अनुराग मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। किच्छा कोतवाली के एसआई ओमप्रकाश नेगी ने बताया कि अनुराग मिश्रा सूरजमल कॉलेज किच्छा से नर्सिंग का कोर्स कर रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट वन क्षेत्र में फैली आग पर समय रहते पाया नियंत्रण, टली बड़ी क्षति
Next: ज्वालापुर में जिला प्रशासन की टीम ने धार्मिक ढांचे को ध्वस्त किया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.