Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट वन क्षेत्र में फैली आग पर समय रहते पाया नियंत्रण, टली बड़ी क्षति
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट वन क्षेत्र में फैली आग पर समय रहते पाया नियंत्रण, टली बड़ी क्षति

RNS INDIA NEWS 06/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। रविवार तड़के द्वाराहाट वन क्षेत्र के तड़ागताल, खीड़ा, सूखाताल, खुजरानी और गोग्यानी इलाकों में बड़े पैमाने पर वनाग्नि की घटनाएं सामने आईं। आग नाप भूमि से फैलकर समीपवर्ती जंगलों तक पहुंच गई, जिससे वन संपदा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन अनुभाग अधिकारियों के नेतृत्व में पांच टीमें तत्काल मौके पर भेजी गईं। इन टीमों में वन दरोगा, वन रक्षक और फायर वाचर शामिल थे। सभी ने संयुक्त रूप से आग पर नियंत्रण पाने के लिए तेजी से काम किया। आवश्यकतानुसार सोमेश्वर रेंज से अतिरिक्त स्टाफ को भी बुलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट ने मौके पर जरूरी उपकरण, पानी और अन्य संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की, वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा ने खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया और आग के कारणों की समीक्षा की। यह पूरा अभियान प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। उनकी देखरेख में समन्वित प्रयासों के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आग पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया। वन विभाग की तत्परता और बेहतर समन्वय के चलते एक बड़ी क्षति को समय रहते टाल दिया गया है। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी जारी है, ताकि आग की पुनरावृत्ति न हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीसीसीएफ ने लिया फायर सीजन की तैयारियों का जायजा
Next: सड़क हादसे में नर्सिंग के छात्र की मौत, दूसरा घायल

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.