
चम्पावत(आरएनएस)। पुलिस ने ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों से शटल सेवा की निगरानी की जाएगी। इसकी फुटेज कोर्ट में पेश करेगी। टैक्सी यूनियन की याचिका पर हाईकोर्ट ने इन कैमरों को लगाने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों से ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच चलने वाली शटल सेवा की निगरानी की जाएगी। ठुलीगाड़ में पार्किंग के निकासी और प्रवेश द्वार के पास आठ कैमरे लगाए गए हैं। जबकि चूका पार्किंग और भैरव मंदिर पार्किंग में दो-दो कैमरे लगाए हैं। पुलिस को इन कैमरों की फुटेज नौ अप्रैल को हाईकोर्ट में पेश करनी है। टनकपुर टैक्सी यूनियन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि जिला पंचायत ने यात्रा के दौरान ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक करीब छह किमी दूरी में शटल सेवा संचालन के लिए टेंडर लगा कर टैक्सी संचालन पर रोक लगाई है।

