Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कपीरी पट्टी स्थित ग्वाड़ के जंगलों में लगी आग
  • चमोली

कपीरी पट्टी स्थित ग्वाड़ के जंगलों में लगी आग

RNS INDIA NEWS 05/04/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  शुक्रवार रात को कपीरी पट्टी स्थित ग्वाड़ गांव के जंगल में आग लगने से सैकड़ों बांज, बुरांश, काफल सहित चौड़ी पत्ती के सैकड़ों पेड़ पौधे जल गए हैं। स्थानीय लोगों ने रातभर कड़ी मेहनत के बाद जंगल की आग पर काबू पाया, लेकिन शनिवार दोपहर को फिर से आग भड़क गई। शाम तक आग डोंठला और कनखुल गांव के जंगल की ओर फैल गई। क्षेत्र के लोगों ने जंगल में आग लगाने वालों पर कानून कार्रवाई की मांग उठाई है। पहाड़ी क्षेत्र में तापमान में वृद्धि होने के साथ ही जंगल जलने शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दिनों असामाजिक तत्वों ने आदिबदरी तहसील के नौना व पयां गाव के जंगल में आग लगाकर पालतू पशुओं के लिए उगाया गया घास और पेड़ पौधों को जला दिया था। वहीं, शुक्रवार शाम को ग्वाड़ गांव में आग से सैकड़ों पेड़ पौधे जल चुके हैं। आग से चारों तरफ धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को जंगल में आग लगने की सूचना देने के बाद भी कोई मौके पर नहीं आया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए देर रात तक प्रयास किया गया। लोग घास की टहनियों और अन्य संसाधनों से रातभर आग बुझाने में लगे रहे और सुबह 6 बजे तक काबू पाया गया। आग बुझाने में महेंद्र कंडवाल, डॉ. जगदीश कंडवाल, गजेंद्र, राजेंद्र, पूर्व प्रधान संगीता कंडवाल, लक्ष्मी देवी, संगीता, विनीता सहित अंशु, दक्ष, प्रिंसी आदि बच्चों ने भी सहयोग किया। वहीं, शनिवार को दिन में हवाएं चलने से फिर से आग भड़क गई और आसपास के गांवों के जंगलों की तरफ जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापरवाह चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, बाइक सीज
Next: एलयूसीसी पीड़ित महिलाएं आठ को करेंगी सीएम आवास कूच

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.