Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गौला नदी में डूबने से मुनस्यारी के युवक की मौत
  • नैनीताल

गौला नदी में डूबने से मुनस्यारी के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   मुनस्यारी पिथौरागढ़ निवासी युवक की गौला नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम को हुआ जब युवक दोस्तों के साथ अमृतपुर की तरफ नहाने गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी निवासी 27 वर्षीय भूपेश सिंह रावत पुत्र स्व.बाला सिंह हल्द्वानी स्थित मुखानी कठघरिया में अपने चाचा के घर पर रहता था। वर्तमान में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही भूपेश ने समूह-ग की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को भूपेश घर से दोस्तों के संग घूमने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भूपेश के दोस्तों का नंबर तलाश कर उनसे संपर्क किया तब पता चला कि वह नहाने के लिए अमृतपुर में अमिया के पास गौला नदी में गए थे। वहां भूपेश डूब गया। दोस्तों ने भूपेश को नदी से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में उसे तत्काल नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जाएगी। मामले में परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोकशी में शामिल इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल
Next: महिलाओं को कंडाली अवार्ड देकर किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.