Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया शराब की दुकान का विरोध
  • अल्मोड़ा

हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया शराब की दुकान का विरोध

RNS INDIA NEWS 25/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। बिनसर धाम के निकट सोनी, देवलीखेत और जालिखान में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में आंदोलन लगातार छठे दिन जारी रहा। कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आंदोलन के छठे दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा के 51 बार पाठ से हुई। दीपक करगेती ने कहा कि बिनसर महादेव धाम पूरे अल्मोड़ा जिले का पौराणिक शिव मंदिर है, जिसकी मान्यता प्रदेश और देशभर में है। ऐसे स्थान के पास शराब की दुकान खोलना जनभावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में राजस्व बढ़ाने के नाम पर शराब व्यवसाय को बढ़ावा देना निंदनीय है। ग्राम प्रधान सोनी, अमित उपाध्याय ने कहा कि शराब से गांव बर्बादी की राह पर चल पड़ेंगे, इसलिए इस आदेश को रद्द करने तक आंदोलन जारी रहेगा। समाजसेवी नवीन प्रकाश ने प्रशासन पर अवैध शराब के कारोबार को रोकने में नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब प्रशासन कानूनी शराब की दुकानें खोलकर अपनी विफलता छुपाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, समर्थन में पहुंचे नीरज फर्त्याल ने पूरे दिन भजन-कीर्तन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया। दीपक करगेती ने बताया कि प्रशासन ने जालिखान में दोबारा शराब दुकान का टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यही प्रयास दौलाघट और जौरासी में भी किया जा रहा है, लेकिन जनता इसे सफल नहीं होने देगी। इस आंदोलन में हिमांशु आर्या, नरेंद्र बिष्ट, कैलाश अस्वाल, विपिन उपाध्याय, खेम चंद्र उपाध्याय, चेतन बिष्ट, दिव्या रावत, जानकी देवी, सरस्वती देवी समेत कई लोग समर्थन में मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में अतिक्रमण और नो पार्किंग के खिलाफ संयुक्त अभियान
Next: खटीमा महाविद्यालय में ईडीपी कार्यशाला जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.