Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूथ कांग्रेसियों ने किया सफेद राशन कार्ड न बनने पर प्रदर्शन
  • देहरादून

यूथ कांग्रेसियों ने किया सफेद राशन कार्ड न बनने पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/03/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि करीब ढाई साल से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नए राशन कार्ड (सफेद कार्ड) नहीं बन पा रहे हैं और न ही कार्ड में नई यूनिट दर्ज हो पा रही है। इसके चलते जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। युवा कांग्रेस के विकासनगर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सफेद कार्ड धारक को प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो राशन निशुल्क देने का प्रावधान है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि न ही नए सफेद कार्ड बन पा रहे हैं और न ही पहले से बने कार्डों में कोई नई यूनिट दर्ज हो पा रही है। बीते ढाई साल से लोग ब्लॉक, तहसील मुख्यालयों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन उनके परिवार की पूरी यूनिट राशनकार्ड में आनलाइन दर्ज नहीं हो पा रही है। जिससे उनको पूरा राशन नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर राशनकार्ड में आनलाइन नाम दर्ज न होने पर कई छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। अन्य जगह जहां राशन कार्ड की जरूरत होती है, वहां भी लोगों को लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए भी राशन कार्ड में यूनिट का ऑनलाइन दर्ज होना जरूरी है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समस्या का जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में कुसुम कश्यप, बबली, राजकुमारी, इसराना, शाहजहां, कौशल, खुर्शीदा, रमेश, कदम, दिनेश, प्रकाश, कुन्ती, ताशीन, मकसूद, हारून, यूसुफ, सुन्दर सिंह, लता, फातिमा, सुमन, छोटू, नौरतु, नारायण, जगपाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जलवायु परिवर्तन के कारण लुप्त हो रहे मौस प्लांट्स
Next: पौड़ी विधायक का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.