Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मां और बेटे ने धोखाधड़ी कर हरकी पैड़ी के मंदिर और ट्रस्ट की अन्य संपत्ति को बेचा
  • हरिद्वार

मां और बेटे ने धोखाधड़ी कर हरकी पैड़ी के मंदिर और ट्रस्ट की अन्य संपत्ति को बेचा

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
rns featured image new

हरिद्वार। मां और बेटे ने धोखाधड़ी कर हरकी पैड़ी के मंदिर और ट्रस्ट की अन्य संपत्ति को बेच दिया। पुलिस ने ट्रस्ट के सचिव की शिकायत पर मां और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दुर्गा नगर भूपतवाला हरिद्वार निवासी विशाल शर्मा पुत्र स्व. शंकर शर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कौरा देवी पत्नी स्व. रघुवंशपुरी ने अपनी वसीयत कर दिनांक 11 सितंबर वर्ष 1980 में महंत रघुवंशपुरी कौरा देवी ट्रस्ट बनाया था। जो वर्तमान में सुचारु रुप से कार कर रहा है। और वह इस ट्रस्ट के सचिव है।
आरोप है कि मोहित पुरी पुत्र रामपुरी उर्फ प्रसन्न कुमार व उसकी माता पुष्पा पुरी पत्नी रामपुरी उर्फ प्रसन्न कुमार ने ट्रस्ट के स्वामित वाले हरकी पैड़ी हरिद्वार स्थित मंदिर व अन्य ट्रस्ट संपत्ति को कौरा देवी का वारिस बताते हुए फर्जी तरीके से बेच दी। जबकि कौरा देवी की 20 नवंबर वर्ष 1978 की पंजीकृत निरस्तीकरण में यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि रामपुरी उर्फ प्रसन्न कुमार या उसके किसी भी उत्तराधिकारी का कौरा देवी की संपत्ति पर कोई वास्ता नहीं रहेगा। इसकी जानकारी मोहित पुरी व उनकी माता पुष्पा पुरी को थी।
आरोप लगाया कि उसके बावजूद भी इन लोगों ने ट्रस्ट की संपत्तियों को धोखाधड़ी करते हुए फर्जी तरीके से बेच दिया। विशाल शर्मा ने बताया कि लाखों रुपये में मंदिरों को बेचा गया है। मंदिर हरकी पैड़ी पर है। इसी साल 17 जनवरी को ट्रस्ट के सचिव विशाल शर्मा ने इसकी जानकारी मोहित पुरी को दी। आरोप लगाया कि उसके साथ गाली गालौच करते हुए मोहित ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तरी हरिद्वार में करोड़ों की जमीन

कौरा देवी के लिए कहा जाता है कि उनके पास उत्तरी हरिद्वार में करोड़ों रुपये की जमीन थी। लेकिन वर्तमान में जमीन को बेचा जा चुका है। मुकदमा होने के बाद कई प्रॉपर्टी डीलरों की हालत पतली होती दिखाई दे रही है।

लाखों में हुआ सौदा

हरकी पैड़ी के अलावा कई लाख रुपये की संपत्ति भी है। जो बेची गई है। अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच की है। जिसमें आरोपियों के खिलाफ सबूत मिले है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के माल सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Next: संसद का बजट सत्र पर 30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.