Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का बनेगा रिकार्ड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का बनेगा रिकार्ड

RNS INDIA NEWS 20/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट इस साल रिकार्ड समय के भीतर आएगा। सरकार ने इस वर्ष 20 अप्रैल तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा है। पहली बार हर मूल्यांकन केंद्र से ही छात्रों के नंबरों को ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को 20 अप्रैल तक तक जारी करने का लक्ष्य दिया है। अब तक बोर्ड का रिजल्ट 30 अप्रैल या उसके बाद ही जारी हो पाता था।
विद्यालयी शिक्षा परिषद-रामनगर के सभापति डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। प्रदेश भर के 29 मूल्यांकन केंद्रों में 4500 के करीब शिक्षक विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। मूल्यांकन चार अप्रैल तक चलेगा। मालूम हो कि इस वर्ष हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में 2.23 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं।

बोर्ड रिजल्ट भी रहेगा चुनौती
सीबीएसई और आईसीएसई के समान 90 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट ला पाने की चुनौती इस बार शिक्षा विभाग के सामने रहने वाली है। राज्य गठन के बाद से पहली बार वर्ष 2021 में ही उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 99 प्रतिशत पहुंचा था। यह भी इसलिए क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। दूसरा, मेरिट लिस्ट में हर साल विद्याभारती के स्कूल और अशासकीय स्कूलों के छात्रों ही संख्या सबसे ज्यादा रहती है। सरकारी स्कूलों के छात्रों की संख्या शुरू से ही काफी कम रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 22 मार्च को सेवा, सुशासन और विकास थीम पर होगा भव्य कार्यक्रम
Next: बेमिसाल रहे धामी सरकार के तीन साल, हर वायदे पर खरी उतरी : चौहान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.