Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रेलवे पार्किंग काठगोदाम में पांच वाहन जले
  • नैनीताल

रेलवे पार्किंग काठगोदाम में पांच वाहन जले

RNS INDIA NEWS 15/03/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। काठगोदाम के रेलवे स्टेशन के पास बनी पार्किंग में शुक्रवार रात आग लगने से पांच वाहन जल गए। जिसमें से एक कार और स्कूटी पूरी तरह नष्ट हो गए। जबकि तीन अन्य वाहनों को आंशिक नुकसान हुआ है। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। नैनीताल रोड से लगे रेलवे स्टेशन के किनारे पार्किंग में हमेशा ही दर्जनों वाहन खड़े रहते हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात 12 बजे पार्किंग में खड़ी इको कार में आग लग गई। आग की लपटें हवा के संग फैल गईं। देखते ही देखते एक वाहन में लगी आग ने अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। कार जलने के बाद बगल में खड़ी स्कूटी खाक हो गई। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग के साथ ही काठगोदाम पुलिस को दी। एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि इस घटना में इको कार और स्कूटी जल गए। एक आल्टो, एक बलेनो व एक बाइक को आग से आंशिक नुकसान हुआ है। एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना का कारण लोग अराजक तत्वों को मान रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे कि घटना का जिम्मेदारी किसी को बताया जाए। पुलिस ने आशंका जताई है कि शॉर्ट सर्किट से आगजनी हो सकती है। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते दमकल को सूचना दे दी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएसटीआई का कर्मचारी सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला
Next: राशिफल 16 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.